खूंटी पुलिस ने PLFI उग्रवादी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

    खूंटी पुलिस ने PLFI उग्रवादी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

    खूंटी(KHUNTI): खूंटी पुलिस ने पीएलएफआई उग्रवादी अमरू पुर्ती को गिरफ्तार किया है. खूंटी एसपी अमन कुमार को सूचना मिली थी कि अमरू पुर्ती अपने परिवार वालों से मिलने के लिये मुरहू थाना के कोड़ाकेल गांव अपने घर आया है. त्वरित कार्रवाई करते हुए मुरहू थानेदार के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की और अमरू पुर्ती उर्फ राधा पुर्ती को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.

    गिरफ्तार उग्रवादी के खिलाफ खूंटी में लेवी,रंगदारी और पुलिस पर हमला सहित 8 मामले दर्ज हैं. गिरफ्तार उग्रवादी 2012 से पीएलएफआई उग्रवादी संगठन से जुड़ा हुआ था, जो वर्षों से फरार चल रहा था. पुलिस गिरफ्तार उग्रवादी से पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेजने की तैयारी में जुट गयी है.

    बता दें कि इससे पहले 7 जून को भी खूंटी पुलिस ने एक पीएलएफआई और एक भाकपा माओवादी उग्रवादी को गिरफ्तार किया था. खूंटी एसपी अमन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई उग्रवादी तुलसी मांझी अपने गांव तोकेन में घर आया हुआ है. वहीं रनिया बाजार टांड़ के पास रितेश लुगुन उर्फ नटवर जो भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य है आया हुआ है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया था.

    रिपोर्ट: मोजफ्फर हुसैन ,खूंटी  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news