संथाल परगना में फैलेगा सड़कों का जाल, करोड़ों की योजनाओं पर हो रहा है काम

    संथाल परगना में फैलेगा सड़कों का जाल, करोड़ों की योजनाओं पर हो रहा है काम

    देवघर(DEOGHAR): अब संथाल परगना में सड़कों का जाल नजर आएगा. पथ निर्माण विभाग, NHAI के साथ मिलकर हज़ारों करोड़ की योजना धरातल पर लाने वाली है. इसमें खास कर देवघर और दुमका में बाईपास के अलावा फोरलेन भी शामिल है. यह जानकारी पथ एवं भवन निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार ने दी. देवघर परिसदन में श्रावणी मेला के दौरान विभाग की जा रही तैयारियों की समीक्षा करने के लिए विभागीय सचिव देवघर में थे. बैठक के बाद जानकारी दी गई कि श्रावणी मेला के दौरान पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा 32 छोटी-छोटी योजना स्वीकृत कर उसपर काम की जा रही है. इसमें 19 काम प्रगति पर है बाकी का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा. वहीँ दुमका में 6 योजनाओं में से 3 योजना का काम चालू है. सभी योजनाओं को श्रावणी मेला से पहले 10 जुलाई तक पूर्ण कर लेने का आश्वासन दिया जा रहा है.

    ये भी पढ़ें:

    महिलाएं घर बैठे भी बन सकती हैं उद्यमी, सहयोग के लिए सामने आया IIT ISM, जानिए डिटेल्स

    फोरलेन बनाने पर हो रहा काम  

    देवघर और दुमका के शहर में भारी यातायात दबाव को कम करने के लिए दुमका के इंटरनल रोड का चौड़ीकरण या फोरलेन करने की योजना पर पहल की जा रही है. जबकि देवघर में ग्यारह सौ करोड़ से ज्यादा की लागत से बनने वाली बाईपास पर भी पहल शुरू की गई है. देवघर बाईपास रोड का टेंडर अक्टूबर में निकलने की संभावना है. दुमका में भी बाईपास बनाने की योजना तैयार की जा रही है. पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई के साथ संथाल परगना में सड़कों का जाल बिछाने के लिए हजारों करोड़ों रुपए खर्च किए जाएंगे. आयोजित बैठक में संथाल परगना के सभी जिलों के विभागीय अधिकारी मौजूद रहे.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news