महिलाएं घर बैठे भी बन सकती हैं उद्यमी, सहयोग के लिए सामने आया IIT ISM, जानिए डिटेल्स
.jpeg&w=3840&q=70)
.jpeg&w=3840&q=70)
धनबाद(DHANBAD): महिलाएं घर में रहकर भी उद्यमी बन सकती हैं. तरीका बताएगा IIT ISM. महिलाओं के सहयोग के लिए आईआईटी आईएसएम सामने आया है. महिलाओं को ज़रुरत है तो सिर्फ अपने भीतर की इच्छाशक्ति को जगाने की. धनबाद की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आईआईटी आईएसएम ने बृहद पैमाने पर कई योजनाओं की शुरुआत की है. अटल इनोवेशन सेंटर इसी की एक कड़ी है. इस कड़ी में महिलाएं सॉस, मूडी और परफ्यूम बनाने का प्रशिक्षण ले सकती हैं. इससे उन्हें खुद का व्यवसाय शुरू करने के अवसर प्राप्त होंगे.

कार्यशाला का आयोजन
अटल इनोवेशन सेंटर में महिलाओं को प्रशिक्षण देने में रा मटेरियल के रूप में वैसे चीजों का उपयोग होगा, जो कि बहुत सामान्य ढंग से उपलब्ध है. पेड़ के पत्तों से तेल तैयार किया जा सकता है. पत्तों से परफ्यूम बनाया जा सकता है. इन सब का प्रशिक्षण आईआईटी आईएसएम दे रहा है. अपने इस प्रयास को आगे बढ़ाते हुए 22 और 23 जून को आईआईटी आईएसएम ने फिर एक कार्यशाला आयोजित करने जा रहा है.
यह भी पढ़ें:
रोजगार : रेलवे के किस फैसले से देश के युवा निराश हो रहे है..! आप भी जानिए वजह
सुनहरा अवसर
इस नेक काम से जुड़ी डॉक्टर आकांक्षा सिन्हा ने बताया कि कई महिलाएं प्रशिक्षित होकर अपने अंडर में कई महिलाओं से काम करा रही है. महिलाओं को ट्रेनिंग दे रही डॉक्टर अनंता कृष्ण नन की माने तो सभी महिलाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है. इससे प्रशिक्षण लें सभी महिलाएं अपने पैसों पर खड़ी हो सकती हैं.
रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह, धनबाद
4+