बच्ची को घर में अकेला देख युवकों ने की ऐसी हरकत, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, जानिए मामला
.jpeg&w=3840&q=70)
.jpeg&w=3840&q=70)
लोहरदगा (LOHARDAGA): लोहरदगा सिविल कोर्ट ने शुक्रवार को एक सार्थक फैसला दिया है. यह फैसला नाबालिग के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के संबंध में सुनाया गया है. सिविल कोर्ट ने घटना को अंजाम देने वाले तीन नामजद आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही तीनों को 20-20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है. बता दें कि दुष्कर्मियों को पहले भी सिविल कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी.
यह भी पढ़ें :
दोस्तों के साथ घर से बाहर निकला था युवक, आधी रात ऑटो से मिला श'व, ह'त्या की आशंका
क्या था मामला
साल 2021 के जनवरी महिने में तीन युवकों ने इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया था. एक दोपहर 14 वर्षीय नाबालिग अपने घर में अकेली थी. मौका देख आरोपी ज्ञानचंद उरांव, नरेश उरांव और सनोज मुंडा बच्ची के घर में दाखिल हुए. बच्ची चीखते-चिल्लाते रही और तीनों मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करते रहे. बच्ची के परिजन जब घर पहुंचे तो उन्हें घटना के बारे में पता चला. इसके बाद पीड़िता की मां ने सेन्हा पुलिस को आवेदन दिया. मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था.
रिपोर्ट: गौतम लेनिन, लोहरदगा
4+