दोस्तों के साथ घर से बाहर निकला था युवक, आधी रात ऑटो से मिला श'व, ह'त्या की आशंका  

    दोस्तों के साथ घर से बाहर निकला था युवक, आधी रात ऑटो से मिला श'व, ह'त्या की आशंका  

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) – बीती रात आजादनगर के लोगों की नींद तब टूट गई, जब उनका कानों में बाइक की जोरदार आवाज पड़ी. यह किसी समान्य आवाज की तरह नहीं थी. यही कारण रहा होगा कि देर रात नगरवासी अपने-अपने घरों ने बाहर निकले. बाहर निकले पर उन्होंने देखा कि पास खड़ी एक ऑटो में किसी का शव रखा है. इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेगे हुए पोस्टमॉटम के लिए अस्पताल ले गई.

    हत्या के एंगल से जांच करे पुलिस

    पुलिस ने मृतक कि पहचान कर उनके परिजनों को घटना की सूचना दी गई. मृतक का नाम असगर अली था. वहीं मृतक के पिता का नाम मोहम्मद हफीज है. मृतक के पिता की मानें तो बेटा असगर सुबह 11:30 बजे अपने दोस्तों के साथ घर से बाहर निकला था. लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं पहुंचा. इसके बाद रात में अचानक पुलिस ने उन्हें घटना की सूचना दी. जानकारी मिलते ही वे एमजीएम अस्पताल पहुंचे. यहां डॉक्टरों ने असगर को मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से हत्या के एंगल से जांच करने का आग्रह किया है.

    इसे भी पढ़ें :

    शर्मनाक : संपत्ति के लिए भाई ने कर दी सगे भाई की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    शव को ऑटो में रखा और फरार हुए अपराधी

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पुलिस को लगभग 4:30 बजे सूचना मिली की एक युवक का शव ऑटो में रखा देखा गया है. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात बाइक सवार दो युवक नगर में दाखिल हुए. मृतक के शव को ऑटो में रखा और फरार हो गए.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news