अग्निपथ : पलामू के हैदरनगर में तिरंगे के साथ युवाओं ने शांतिपूर्वक दर्ज कराया अपना विरोध

    अग्निपथ : पलामू के हैदरनगर में तिरंगे के साथ युवाओं ने शांतिपूर्वक दर्ज कराया अपना विरोध

    पलामू(PALAMU): केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध झारखंड में भी दिखने लगा है. राजधानी रांची में जहां विभिन्न जिले सेना के अभ्यर्थी पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं पलामू के हैदरनगर में तिरंगे के साथ युवाओं ने शांतिपूर्वक अपना विरोध दर्ज कराया.

    इसे पढ़ें:

    बिहार में विरोध का दूसरा दिन, रेल रोकी, सड़क भी जाम

    युवाओं ने हैदरनगर रेलवे गुमटी के समीप गुरुवार को केंद्र सरकार के टूर ऑफ ड्यूटी के विरोध में जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. उनका कहना है कि सेना में भर्ती के लिए लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे नौजवान लड़के जी तोड़ मेहनत कर रहे थे, लंबे इंतजार के बाद जब भर्ती निकली तो वो भी शॉर्ट टर्म के लिए

    इसे भी पढ़ें:

    देशभक्ति का जज्बा रखने वाले नौजवानों के लिए आखिर क्या है अग्निपथ भर्ती योजना- जानिए विस्तार से

    सिर्फ 4 साल की इस योजना का नाम अग्निपथ है. जो जवान इसमें भर्ती होगे उन्हें अग्निवीर कहा जाएगा. इस योजना के तहत कई योजनाओं की भी घोषणा की गई है. लेकिन जिन नौजवानों को सरकार अग्निवीर बनाना चाहती है उन नौजवानो का कहना है कि सरकार उनके साथ छलावा कर रही है. चार साल की नौकरी में मेहनत किसी और फील्ड में करेंगे तो लंबा समय के लिए जिंदगी सुरक्षित हो जाएगी.विरोध प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने बताया कि केंद्र सरकार के इस फैसले से बहुत नाराजगी है.

    रिपोर्ट: ज़फर हुसैन, पलामू


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news