चोर उखाड़ ले गए ATM, पुलिस ने रु 27 लाख कैश के साथ किया बरामद, तीन अपराधी गिरफ्तार

    चोर उखाड़ ले गए ATM, पुलिस ने रु 27 लाख कैश के साथ किया बरामद, तीन अपराधी गिरफ्तार

    गिरिडीह(GIRIDIH): बीती रात करीब 12.30 बजे निमियाघाट थाना के ईसरी बाजार से Axis Bank के ATM को ATM की राशि के साथ चोरों ने चोरी कर ली थी. इस मामले का गिरिडीह पुलिस ने उद्भेदन  कर लिया है. साथ ही पुलिस की सक्रियता के कारण एक्सिस बैंक के एटीएम में जमा 27 लाख रुपये भी सुरक्षित बचा लिए गए हैं. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद एक ओर जहां पुलिस की टीम गदगद है, वहीं दूसरी ओर बैंक भी पुलिस की इस कार्रवाई से काफी खुश है. लोग गिरिडीह पुलिस की तारिफ कर रहे हैं. पुलिस ने इस मामले में तीन अपराधियों मुकेश कुमार (उम्र 19 वर्ष), मो. जुबैर आलम (उम्र 25 वर्ष) और जुनैद अहमद (उम्र 24 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है.

    चोरों के पास से काफी सामान बरामद

    पुलिस ने इन अपराधियों के पास से एक इनोवा कार, एटीएम मशीन कैश के साथ, एक मोडेम, एक ग्रेडर मशीन और दो पीस कटर ब्लेड, एक काला रंग का एयरपिस्टल, एक हथौड़ी, दो सब्बल, छह बैग में भरा दैनिक उपयोग का सामान और पांच मोबाइल फोन बरामद किया है. इस बात की जानकारी एसपी अमित रेणु ने बुधवार को समाहरणालय में प्रेसवार्ता के दौरान दी. उन्होंने बताया कि बीती रात को इसरी बाजार स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को चोरों के द्वारा चोरी कर ली गयी थी. जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम तुरंत एक्टिव हुई और एक घंटे के अंदर तीन अपराधियों के साथ एटीएम मशीन को केबी मोङ से बरामद कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि इस गिरोह में आठ सदस्य शामिल है, जो अलग-अलग इलाकों में इस तरह की घटना को अंजाम देते है. अन्य फरार अपराधियों की भी गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है. कहा कि मामले के उद्भेदन करने में टीम ने काफी बेहतर कार्य किया है, जिन्हें सम्मानित किया जायेगा.

    रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news