झारखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचीं गर्ल्स एनसीसी कैडेट ने दिखाये करतब और जज्बा भी

    झारखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचीं गर्ल्स एनसीसी कैडेट ने दिखाये करतब और जज्बा भी

    दुमका(DUMKA):  नकटी स्थित फायरिंग रेंज में चतुर्थ झारखंड गर्ल्स बटालियन एनसीसी कैडेट्स के लिए एक सप्ताह का प्रशिक्षण सह चयन शिविर शुरू हुआ. इस प्रतियोगिता में चतुर्थ झारखंड गर्ल्स बटालियन एनसीसी के जूनियर और सीनियर विंग के कैडेट्स शिरकत करेंगे. बता दें कि प्रतियोगिता में शिरकत करने वाले कैडेट्स के चयन के लिए इस शिविर में संथाल परगना प्रमंडल के सभी 6 जिलों के गर्ल्स एनसीसी कैडेट शिरकत कर रही हैं.

    इसे भी पढ़ें:

    आईसीसी रैंकिंग: ईशान किशन ने लगाई लंबी छलांग, पहुंचे टॉप 10 में

    थल सैनिक कंपटीशन 2022

    प्रशिक्षण के दौरान फायरिंग कंपटीशन,  मैप रीडिंग कंपटीशन,  जजिंग डिस्टेंस, बाधा दौड़ कंपटीशन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. फिलहाल जानकारी देते हुए चतुर्थ झारखंड गर्ल्स बटालियन एनसीसी के कर्नल रणधीर सिंह ने बताया हैं कि प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स का चयन दिल्ली में आयोजित थल सैनिक कंपटीशन 2022 के लिए किया जाएगा.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news