सीएनजी गैस नहीं मिलने पर टेंपू चालकों ने काटा बवाल, मौके पर पहुंचे भाजपा नेता, जानिए फिर क्या हुआ


जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): सीएनजी गैस सही समय में नहीं मिलने के कारण सीएनजी गैस से चलने वाले टेंपो के मालिक और चालक बुरी तरह परेशान हैं. उनकी स्थिति ना घर की ना घाट की ऐसी उत्पन्न हो गई है. ऐसे में टेंपू चालकों ने एनएच 33 के पेट्रोल पंप में खूब बवाल काटा. मौके पर टेम्पू चालकों ने सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इसके साथ ही टेम्पू चालकों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर अपनी समस्या बतायी.
सुनिए टेंपों चालकों की गुहार
सी एन जी गैस चलित टेंपो के मालिकों और चालकों ने भाजपा नेता विकास सिंह को पेट्रोल पंप में बुलाकर बताया कि रात 2:00 बजे से वे सभी पेट्रोल पंप में सीएनजी के लिए कतार में खड़े हैं. हम सभी ने सरकार का आदेश मान कर डीजल, पेट्रोल की गाड़ियां बिक्री कर बैंक से कर्ज लेकर सीएनजी की गाड़ी खरीदा. सीएनजी समय पर नहीं मिलने के कारण हम सभी के सामने भुखमरी की समस्या हो गई है. बैंक का ईएमआई भी नहीं जमा कर पाते हैं. इसलिये फाइनेंसर गाड़ी जमा करने की धमकी देते हैं. सीएनजी गैस समय पर नहीं मिलने के कारण विद्यालय में विद्यार्थियों को ले जाने वाले ऑर्डर छूट गए हैं. वहीं 10 से 12 घंटे पंप में सीएनजी गैस के इंतजार में खड़े रहते हैं. फिर भी गैस नहीं मिलता.

टेम्पू चालकों ने कहा, हम बुरी तरह फंस गए हैं
टेंपो चालकों का कहना है कि डी टी ओ ने मुहिम चलाकर हम सभी को सीएनजी गैस से चलने वाला टेंपो खरीदने के लिए दबाव बनाया. अब हमें ऐसा लग रहा है कि हम बुरी तरह फंस गए हैं. हम ना गाड़ी फेंक सकते हैं ना रख सकते हैं. समस्या दिनोदिन विकराल होती जा रही है. मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने टेंपो चालकों को बताया कि आपकी परेशानी से परिवहन सचिव को अवगत कराया जाएगा. इसके बाद भी अगर आसानी से सीएनजी नहीं मिला तो सारे टेम्पो को ले जाकर डीटीओ साहब के कार्यालय के पास खड़ा कर हुड़का जाम कर दिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें:
मौके पर मौजूद रहे ये लोग
मौके पर प्रमुख रूप से विकास सिंह, गोपाल यादव, राजेश प्रसाद, सुरेश सिंह, प्रमोद साहू, राजू पोईयरा, मनोज प्रसाद, मो हुसैन, सलावत महतो, मोहम्मद अरशद, आशीष , प्रदीप स्वाइन, राजेश साहू, अरुण दास साहू, मो शहीद, रामू कुशवाह, बिनोद शुक्ला, जसविंदर सिंह सहित सैकड़ों टेंपो चालक उपस्थित थे.
4+