JMM विधायक बसंत सोरेन मामले की अगली सुनवाई 29 जून को, भाजपा ने रिज्वाइंडर देने के लिए समय मांगा


टीएनपी डेस्क(TNP DESK): JMM के दुमका से विधायक बसंत सोरेन पर आरोप है कि वो विधायक रहते एक माइनिंग कंपनी में डायरेक्टर का पद होल्ड कर रहे हैं. यह आफिस ऑफ प्राफिट का मामला बनता है. भाजपा के आरोप पर निर्वाचन आयोग ने बसंत सोरेन को नोटिस भेजा था. जवाब मांगा गया था. बसंत सोरेन ने जवाब जमा भी कर दिया था. भाजपा ने बसंत सोरेन के जवाब के मद्देनजर रिज्वाइंडर देने के लिए समय मांगा है. भारत निर्वाचन आयोग में आज मामले की सुनवाई हुई. भाजपा की लीगल टीम भी मौजूद थीं. अगली सुनवाई 29 जून को होगी.
यह भी पढ़ें:
4+