डस्ट और कचरे से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल, ग्रामीणों ने फैक्ट्री बंद करने की मांग की


सरायकेला (SARAIKELA) - इस गांव के लोग अपने गांव और घर-बार को छोड़ कर जाने को तैयार है. यहां इंसान के साथ पशु भी बीमार हो रहे हैं. लोगों का सांस लेना भी दुभर हो गया है. गांव के कुएं और तालाब का पानी भी बदबू देने लगा है. लोगों के कपड़े काले होने लगे है. स्कूली बच्चों के ड्रेस ओर कॉपी-किताब काली हो जाती है. यहां न तो बच्चे खुले में खेल पाते हैं और ना ही महिलाएं बाहर टहल पाती हैं. ऐसा बदहाली झेल रहे इस गांव का नाम आदित्यपूर है. इस इलाके में एक फैक्ट्री है. यह सुदीसा फॉउंड्री ओर गजानन फैक्ट्री है. इससे लगातार निकलने वाले धूल-डस्ट और कचरे से आसपास के क्षेत्र में भारी प्रदूषण फैलता है. ग्रामीणों ने फैक्ट्री के कचरे की कोई वैकल्पिक व्यवस्था किये जाने या फिर फैक्ट्री ही बंद कर दिये जाने की मांग की है.
इसे भी पढ़ें :
CHAIBASA: सातवीं का छात्र चाड़ा बिरूली राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में लेगा भाग, दिल्ली रवाना
दस दिन पहले मिला था आश्वासन
आदित्यपूर के बर्गीडीह, आसंगी ओर कृष्णापुर के ग्रामीण अब गोलबंद होने लगे है. फैक्ट्री का गंदा दूषित उड़ता हुआ डस्ट गांव के वातावरण को प्रदूषित करने के साथ तालाब और कुएं के पानी को भी दूषित कर रहा है. इस पानी को पीकर उनके पशु बीमार हो रहे हैं. फैक्ट्री के प्रदूषण से लोगों को सांस लेना कठिन हो रहा है. ग्रामीणों ने कंपनी संचालक और मालिक से प्रदूषण नहीं करने की अपील की है. लेकिन ऐसा नहीं होने पर फैक्ट्री को बंद कराने की चेतावनी तक दी है. एक माह पहले कंपनी संचालक ने उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन दिया था. लेकिन न तो प्रदूषण बंद हुआ और न ही डस्ट भरी राख कम हुई.
.jpeg)
विधायक को बताई अपनी समस्या
ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक और जमशेदपुर के सांसद और स्थानीय वार्ड पार्षद के साथ जियाडा निर्देशक को अपनी समस्या से अवगत कराया. लोगों ने उन्हें बताया कि कंपनी का प्रदूषण इतना बढ़ गया है कि कुछ लोग गांव छोड़ कर जाने लगे है. कंपनी के प्रदूषण आगे से पशु के साथ इंसान भी बीमार हो रहे हैं. प्रदूषण से गांव के कुएं और तालाब का पानी भी बदबू देने लगा है. लोगों के कपड़े काले होने लगे है. लोगों को सांस लेना कठिन हो रहा है, गांव में स्कूल भी है उनके ड्रेस ओर कॉपी-किताब काली हो जाती है. वहीं इसको प्रदूषण की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने कंपनी को प्रदूषण पर कंट्रोल करने की अपील की है.
रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर
4+