हर जिले में बनेंगे 75 तालाब, जानिए अमृत सरोवर योजना के बारे में


रांची(RANCHI)- अमृत सरोवर योजना केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई है. इसके तहत झारखंड में भी तालाब का निर्माण होगा. एक तालाब 1 एकड़ क्षेत्र में होगा. पुराने तालाबों को भी इसके तहत जीर्णोद्धार किया जा सकता है. झारखंड के कोटे में लगभग 2000 तालाब स्वीकृत हुए हैं. ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं से राशि डायवर्ट कर तालाब का निर्माण होगा. विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई.
योजना के अनुसार प्रत्येक जिले में कम से कम 75 तालाब बनाए जाएंगे. जल संचयन, जल संरक्षण और प्रबंधन के उद्देश्य से इस योजना का शुभारंभ हुआ है. पंचायती राज संस्था को इसमें महत्वपूर्ण भागीदारी निभानी है. आम लोगों की सहभागिता भी इस योजना में निर्धारित की गई है.
अमृत सरोवर योजना के फायदे
-अमृतसर व योजना के अंतर्गत भारत के प्रत्येक राज्य में प्रत्येक जिलों में 75-75 तालाब का निर्माण होगा.
-तालाब के निर्माण होने से उस जगह पर सुंदरीकरण और पर्यटन को बढ़ावा मिल सकेगा.
-गर्मी के समय में भूजल स्तर को बनाए रखने में सहायता मिल सकेगी.
-इससे किसान के लिए सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था हमेशा बनी रहेगी.
-अमृतसर व योजना के अंतर्गत तालाबों में जलीय जीव व पशु पक्षियों को पानी की समस्या गर्मी की समय नहीं होगी.
-ग्रामीण क्षेत्र में अर्थव्यवस्था मजबूत बन सकेगी.
-मछली पालन मखाने की खेती एवं सिंचाई की व्यवस्था के लिए किसानों को बहुत अधिक लाभ प्राप्त हो सकेगा.
4+