जिला परिषद की अध्यक्ष किरण माला बाड़ा और उपाध्यक्ष बनीं संयुक्ता देवी, भाजपा से क्या है इनका कनेक्शन - जानिये


गुमला (GUMLA) - गुमला जिला के जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को लेकर चल रही तमाम अटकलों के बाजार पर अब विराम लग गया है. जिला परिषद अध्यक्ष के पद पर किरण माला बाड़ा ने दुबारा जीत हाल कर अपनी कुर्सी बचा ली है. वहीं उपाध्यक्ष के पद पर संयुक्ता देवी विजयी हुई हैं.
इस तरह पड़े वोट
निर्वाचन आयोग की निगरानी में मंगलवार को जिला प्रशासन ने नए समाहरणालय भवन में निर्वाचित जिला परिषद के 19 सदस्यों के बीच से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव कराया. अध्यक्ष के लिए तीन प्रत्याशी किरण माला बाड़ा, संतवंती देवी और बसंती डुगडुंग ने नामांकन भरा था. इसमें किरण को आठ, सतवंती को 7 और बसंती को 4 वोट मिले. जिसके बाद किरण को विजय घोषित किया गया. वहीं जिला परिषद उपाध्यक्ष के लिए भी तीन लोगों ने नामांकन किया] जिसमें संयुक्ता देवी] सरस्वती देवी और जेगा उरांव ने नामांकन भरा. सदस्यों के मतदान में संयुक्ता और जेगा को 7-7 वोट मिले] जबकि सरस्वती को 5 वोट मिले. लेकिन उपाध्यक्ष चुनाव में दो उम्मीदवार को बराबर वोट मिलने के बाद लॉटरी कराया गया. जिसमें संयुक्ता देवी विजयी हो गई. वहीं दोनों पदों के परिणाम आने से लोगो मे खुशी का माहौल है.
यह भी पढ़ें:
बीजेपी माना जा रहा है कब्जा
जिला परिषद की दोनों प्रमुख सीट पर एक तरह से बीजेपी का कब्जा माना जा रहा है. हालांकि चुनाव दलीय आधार पर नहीं हुआ था. लेकिन विजयी जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बड़ा बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष हैं. जबकि उपाध्यक्ष पद पर विजय संयुक्ता देवी जिले के बीजेपी सांसद सुदर्शन भगत के प्रतिनिधि त्रिलोकी चौधरी की पत्नी है. ऐसे में इस परिणाम को लेकर बीजेपी में काफी उत्साह है. इसे वह आने वाले 2024 के चुनाव के शुरुआती जीत के रूप में देख रही है. दरसल विधानसभा की जिला की तीनों सीट पर बीजेपी की बिगत चुनाव में हार से बीजेपी में थोड़ी निराशा थी. लेकिन बीजेपी के दोनों पदों पर कब्जा ने उसे उत्साहित कर दिया है. अब बीजेपी कार्यकर्ताओं को लग रहा है कि 2024 में जिला के तीनों विधानसभा सीट पर उसका कब्जा होगा. हालांकि इस मामले को लेकर कोई भी कुछ बोलने से बच रहा है. लेकिन इस जीत से जिला बीजेपी के साथ ही प्रदेश बीजेपी में खुशी का माहौल होना स्वाभाविक है.
रिपोर्ट: सुशील कुमार सिंह, गुमला
4+