SIMDEGA: लकड़ी काटकर जंगल से अवैध तरीके से ईंट बनाए जा रहे

    SIMDEGA:  लकड़ी काटकर जंगल से अवैध तरीके से ईंट बनाए जा रहे

    सिमडेगा (SIMDEGA):  बानो प्रखंड के अंतर्गत गंजु टोली पबुड़ा में अवैध रूप से बंगला ईट भट्टा निर्माण का कार्य किया गया है. जिसमें ईंट पकाने के लिए जंगल से अवैध तरीके से पेड़ काटकर बड़े बोटा का उपयोग किया जा रहा है. बता दें कि अवैध लकड़ी से संचालित ईट भट्टा चलने से जंगल के कई पेड़ काटे जा रहे हैं. जिससे वन विभाग और खनन विभाग की राजस्व को काफी हानि हो रही है.

    धड़ल्ले से हो रहा है अवैध ईंट भट्ठे का कारोबार

    बता दें कि बानो प्रखंड में इस तरह से अवैध ईटा भट्टा धड़ले से फलफूल रहा है. लेकिन ईट भट्टा माफिया पीएम आवास के नाम में गांव के गरीब भोले- भाले जनता से ईट देने का लालच देते हैं. और बड़े आराम से लकड़ी काटकर ईटा भट्ठा चलाते हैं.बानो प्रखंड के पबुड़ा क्षेत्र में ईंट निर्माण करने वाले ईंट माफिया न तो सरकार को राजस्व देते हैं, ना ही इनके पास ईंट भट्टा चलने का लाईसेंस है. बिना सरकार को राजस्व दिए, बिना लाईसेंस का अवैध ईट भट्टा का कारोबार कैसे चल रहा है. ये एक बडा प्रश्न है गौरतलब है, कि इन ईंट भट्टा पर ईट निर्माण के लिए बड़े बड़े लकड़ी के बोटा एवं कई टैक्टर लकड़ी की टहनियाँ लगती है. लड़की से ईट पकाने वाले भट्टा आखिर इस प्रकार अवैध ईट भट्टा चल कैसे रहा है. बता दें कि कैसे खुलेआम फलफूल रहा है. इन सवालों का जवाब आज कट रहे जंगल और बिगड़ता पर्यावरण भी पूछ रहा है.

    रिपोर्ट- अमित रंजन, सिमडेगा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news