धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही रांची, हर चौक-चौराहे पर पुलिस की निगाहें चौकस

    धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही रांची, हर चौक-चौराहे पर पुलिस की निगाहें चौकस

    रांची(RANCHI):  दस जून के हंगामे के बाद रांची में आम जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर दौड़ने लगी है. अमन पसंद लोग और प्रशासन की सूझबूझ से सड़कों पर फिर से चहल-पहल दिखने लगी है. प्रशासन की ओर से भी लगातार फ्लैग मार्च कर लोगों को शांति का पैगाम दिया जा रहा है. 

     

    शहर की सुरक्षा में 3500 जवान तैनात

    पुलिस शरारती तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई कर रही है. अबतक 25 केस दर्ज किये जा चुके है. वहीं दर्जनों लोगों की गिरफ़्तारी भी हुई है. लेकिन इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. शहर की सुरक्षा में 3500 से अधिक RAF,IRB और जिला पुलिस के जवान को तैनात किया गया है.

     

    शांति व्यवस्था को लेकर फ्लैग मार्च         

    रांची के मेन रोड, कर्बला चौक ,डेली मार्केट समेत विभिन्न इलाकों में पुलिस लगातार फ्लैग मार्च कर रही है. फ्लैग मार्च के दौरान लोगों को संदेश दिया जा रहा है कि रांची के हालत बिल्कुल सामान्य हैं. किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं दे. ऐसी कोई सूचना पर तुरंत नजदीकी थाना को सूचना दें.          


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news