बाबानगरी पहुंचे पूर्व सीएम रघुवर दास, कहा- विनाश की ओर जा रहा झारखंड, जानिए इसके पीछे की वजह


देवघर (DEOGHAR) – झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास देवघर के बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करने सोमवार को बाबानगरी पहुंचे. यहां सबसे पहले उनके तीर्थ पुरोहित ने विधि-विधान और मंत्र उच्चारण के साथ उन्हें संकल्प कराया. इसके बाद उन्होंने गर्भ गृह में जाकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया. बाबा की अराधना करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने झारखंड की बदलती सूरत के बारे में बात करते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार, अपराधिक करण और वोट बैंक की राजनीति के कारण झारखंड विनाश की ओर जा रहा है. साथ ही उन्होंने बाबा बैद्यनाथ से असूरी शक्ति का नाश करने की कामना करते हुए कही कि वर्तमान समय में राज्य में सुरी शक्ति हावी है.

भाजपा विधायक रहे मौजूद
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पूजा-अर्चना के बाद बाबा बैजनाथ से झारखंड की जनता सहित देश की जनता की सुख समृद्धि की मंगलकामना की. साथ ही साथ भगवान शिव से राज्य में असूरी शक्ति का नाश करने की कामना भी की. पूर्व सीएम रघुवर दास के साथ भाजपा विधायक नारायण दास पार्टी के कार्यकर्ता, नेता और तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे. बता दें कि बाबा के दर्शन के बाद रघुवर दास पोड़ैयाहाट के पूर्व विधायक और भाजपा नेता प्रशांत मंडल के परिजन से मिलने गोड्डा जाएंगे. हाल ही प्रशांत मंडल का निधन हुआ है.
रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर
4+