गुरु अर्जुन देव के शहादत दिवस पर छबील लगाकर बांटे चना, हलवा और शर्बत


जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): गुरु अर्जुन देव के शहादत दिवस पर आज गोलमुरी गोलचक्कर के पास छबील लगाई गई. इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता नरेंद्र सिंह(पिंटू) ने किया. जिसमें परिवार के बलविंदर सिंह अवतार नवजोत सिंह सहित भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, भाजपा नेता धर्मेन्द्र प्रसाद, प्रोबिर चटर्जी, शैलेश गुप्ता, कुमार अभिषेक सिंदे सिंह, गुरुचरण सिंह बिल्ला शामिल हुए.
ये भी पढ़ें:
शराब तस्करों को पकड़ने के लिए पटना में शुरू हुआ स्पीड मोटर बोट, इन तकनीकों से है लैस
शरबत, चना और हलवा का किया गया वितरण
छबील के माध्यम से हजारों लोगों के बीच में शरबत, चना और हलवा का वितरण किया गया. आपको बता दें कि सिख समुदाय की ओर से हर वर्ष गुरु अर्जुन देव की शहादत पर धूमधाम से सिख समुदाय छबील लगाकर लोगों के बीच सेवा करते नजर आते हैं. हालांकि यह छबील दो वर्षों के बाद लगाई जा रही है, क्योंकि कोरोना काल में इसका आयोजन वंचित रखा गया था.
रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर
4+