गोवा में 12 से 18 जून तक होगा अखिल भारतीय हिंदू राष्ट्र अधिवेशन : अमरजीत प्रसाद

    गोवा में 12 से 18 जून तक होगा अखिल भारतीय हिंदू राष्ट्र अधिवेशन : अमरजीत प्रसाद

    धनबाद(DHANBAD) | हिंदू जन जागरण समिति के धनबाद समन्वयक अमरजीत प्रसाद ने आज यहां कहा कि गोवा में 12 से 18 जून तक अखिल भारतीय हिंदू राष्ट्र अधिवेशन प्रस्तावित है.  इसमें देश के कुल 26 राज्यों से लगभग 3500  संगठन सहित विदेश में भी सक्रिय हिंदूवादी संगठन शामिल होंगे. लगभग 1000 लोगों के शामिल होने की संभावना है.  सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य होगा हिंदुओं की समस्या कैसे दूर हो, मंदिरों का सरकारीकरण कैसे बंद हो ,शिक्षा की उत्तम व्यवस्था कैसे हो, लोगों को धर्म शिक्षा से कैसे जोड़ा जाय  इन सब  मुद्दों पर चर्चा होगी, उन्होंने बताया कि  गोवा में सम्मेलन का दसवां  संस्करण है, धनबाद से तरुण हिंदू संगठन सहित अन्य लोग इसमें शामिल होंगे. 

    रिपोर्ट : प्रकाश ,धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news