DHANBAD: केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाने भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली


धनबाद(DHANBAD) | भाजपा युवा मोर्चा की जिला इकाई ने आज शहर में मोटरसाइकिल जुलूस निकाला. यह जुलूस तेतुलतल्ला मैदान से चलकर आईएस एम गेट तक गया. जुलूस में शामिल लोग नारे लगाते चल रहे थे. कार्यकर्ताओं ने केंद्र में भाजपा की 8 साल की सरकार को अद्भुत, अकल्पनीय और अलौकिक बताया. कहा गया कि केंद्र में भाजपा की सरकार सभी वर्गों ,सभी जाति और सभी धर्मों के लिए बनी है और यह सबों के लिए काम भी कर रही है.
भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शशांक राज ने कहा कि भाजपा युवा महानगर के अध्यक्ष अमरेश सिंह के नेतृत्व में यह जुलूस निकाला गया है. इसका उद्देश्य लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं को बताना और उन्हें समझाना है. उन्हें यह जानकारी देनी है कि केंद्र सरकार लगातार लोगों को राहत पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी.
भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार का 8 वर्ष अद्भुत और अलौकिक है. सरकार की उपलब्धियों को बताने के लिए भाजपा युवा मोर्चा की धनबाद इकाई जुलूस निकालकर समाज के हर लोगों के बीच जा रही है और गरीबों के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रही है. आज का कार्यक्रम पूरे प्रदेश में आयोजित किया गया है. लोगों को यह समझाने की हम कोशिश कर रहे हैं कि विश्व गुरु बनने के रास्ते पर हमारा देश चल पड़ा है और बहुत जल्द ही एक मजबूत भारत का निर्माण होकर रहेगा.
रिपोर्ट -प्रकाश धनबाद
4+