रांची में बढ़ते अपराध को देखते हुए SIT गठित, IG को DGP ने दिया बड़ा दायित्व

    रांची में बढ़ते अपराध को देखते हुए SIT गठित, IG को DGP ने दिया बड़ा दायित्व

    रांची(RANCHI): राजधानी रांची समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है.इसको लेकर डीजीपी नीरज सिन्हा ने वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की. राजधानी रांची में हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर एसआईटी का गठन किया गया है. क्षेत्रीय आई जी को अपराध और उससे जुड़ी कार्रवाई की रिपोर्ट प्रतिदिन तैयार करने का दायित्व दिया गया है.

    डीजीपी नीरज सिन्हा ने लंबित आपराधिक घटनाओं का अनुसंधान तेज करने को कहा है. इसके अलावा महिलाओं के साथ हो रही आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए कारगर उपाय करने का निर्देश भी दिया गया है. जानकारी के अनुसार अपराध नियंत्रण के लिए जैप और आईआरबी की 10 कंपनियां तैनात करने का निर्णय लिया गया है. पुलिस रिकॉर्ड में वांटेड अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और कुर्की जब्ती के लिए कहा गया है. बैठक में डीआईजी, आईजी के अलावा एडीजी रैंक के अधिकारी मौजूद थे.पुलिस मुख्यालय में यह बैठक आयोजित हुई.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news