बीजेपी सासंद निशिकांत दुबे ने सीएम पर लगाया गंभीर आरोप, झामुमो ने किया इंकार 

    बीजेपी सासंद निशिकांत दुबे ने सीएम पर लगाया गंभीर आरोप, झामुमो ने किया इंकार 

    टीएनपीडेक्स(TNPDESK): गोड्डा सासंद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर न् सिर्फ राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि सीएम अपराधियों को संरक्षण देकर मेरी और मेरे परिवार की हत्या कना चाहते हैं. उन्होंने मंत्री मिथलेश ठाकुर की सदस्यता जाने की बात कही है. वहीं जोएमएम ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि निशिकांत दुबे अनर्गल बयानबाजी करते हैं. 

    उन्होंने लिखा है कि हेमंत सरकार के मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने ठेकेदारी की बात चुनाव आयोग को नहीं बताई है. अब उनकी सदस्यता समाप्ति का नोटिस चुनाव आयोग भेज रहा है. बता दें कि लिखा है कि इस मामले के पूर्व में गलत रिपोर्ट देने वाले झारखंड प्रशासनिक अधिकारी पर भी कार्रवाई हो सकती है. बता दें कि कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, और भाजपा सरकार में संवैधानिक संस्थाएं स्वतंत्र निष्पक्ष कार्य करना तक भूल गई हैं. साल 2018 में उन्हें और भाजपा विधायक अंनत ओझा को जान से मारने की धमकी दी, पैसे की मांग फोन पर की गई थी. बता दें कि अंनत ओझा ने दिल्ली और साहिबगंज में प्राथमिकी दर्ज करवायी थी. 


    दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार 
    निशिकांत दुबे ने आगे लिखा है कि वह अपराधी दिल्ली से पकड़ा गया, और उन्हें जान से मारने की सुपारी देवघर निवासी विषणुकांत ने दी थी, जिनपर हत्या के भी केस दर्ज हैं. विष्णुकांत को रिवाल्वर का लाइसेंस भी दिया गया. फिलहाल दिल्ली पुलिस एक साल की मशक्कत के बाद आज उसे गिरफ्तार कर दिल्ली ला रही है. निशिकांत दुबे के ट्वीट पर झामुमो ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा हैं कि सांसद को इसका करारा जबाब मिलेगा   

     
    रिपोर्ट- सुषमा कुमारी,रांची डेस्क 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news