जमशेदपुर: अपराधी हुए बेलगाम, दिन दहाड़े युवक को मारी गोली    

    जमशेदपुर: अपराधी हुए बेलगाम, दिन दहाड़े युवक को मारी गोली    

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): शहर में अपराधियों ने दिन दहाड़े गोलियां चलाई हैं. सिदगोड़ा थाना इलाके में बुधवार को दिनदहाड़े गोलियां बरसाई गई. अपराधियों ने युवक के शरीर को गोलियों से छलनी कर दिया.  युवक मनप्रीत सिंह दस नंबर बस्‍ती का रहनेवाला था.

    ये भी पढे:

    नए CDS की नियुक्ति में क्या आ रही अड़चन, जनरल रावत के देहांत के बाद खाली है ये अहम पद

    सूचना पाकर सिदगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल घायल को इलाज के लिए टीएमएच भेजा गया, जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. गोलीबारी की घटना एग्रीको पोस्‍टऑफिस के पास की है. इधर,  सूचना पाकर सिटी एसपी के विजय शंकर, थाना प्रभारी रंजीत कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news