दोपहर में लुटेरे ने मारी गोली, शाम में आखिर जेवर कारोबारी ने तोड़ दिया दम

    दोपहर में लुटेरे ने मारी गोली, शाम में आखिर जेवर कारोबारी ने तोड़ दिया दम

    रांची(RANCHI):  दोपहर में बड़ा तालाब के पास बंगाली स्कूल से आगे चौक पर जेवरात की एक दुकान है यह इलाका डेली मार्केट थाना में पड़ता है. आज दोपहर कारोबारी को लूटने आए लुटेरों ने गोली मार दी थी. उनका इलाज रिम्स में चल रहा था शाम में उन्होंने दम तोड़ दिया.

    जिंदगी की जंग लड़ रहा कारीगर

    डेली मार्केट के ओल्ड कमिश्नर रोड में छह की संख्या में अपराधी ग्राहक बनकर दुकान में आए थे.  लूट का विरोध करने पर कोराबारी राजेश डे और एक कारीगर को गोली मार दी थी. स्थानीय लोगों ने जख्मी हालत में राजेश और उसके साथी को सेवा सदन अस्पताल पहुंचाया था. उसके बाद सेंटेविटा ले जाया गया, बाद में राजेश को रिम्स रेफर किया गया था, जहां तमाम प्रयासों के बावजूद डॉक्टर्स उन्हें बचा न सके. कारीगर की चिंताजनक बनी हुई है.

    घटना के एक घंटे बाद पहुंची थी पुलिस

    घटना की सूचना डेली मार्केट थाना को देने के एक घंटे बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची थी. जबकि डेली मार्केट थाना से घटना स्थल की दूरी महज एक किलोमीटर से भी कम है. घटना के बाद पुलिस पर भी सवाल खड़े हो रहे है. आखिर पुलिस शहर की कैसे सुरक्षा कर रही है. अपराधी बेलगाम हो गए हैं. भीड़ भाड़ वाले इलाके में घटना को अंजाम देने से परहेज नहीं कर रहे हैं. इससे अंदाज लगाया जा सकता है कि जब राजधानी का ये हाल है तो बाकी अन्य जगहों का क्या हाल होगा.           


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news