DHANBAD: तेज रफ्तार हाईवा ने ली फिर एक जान, विरोध में सड़क जाम 

    DHANBAD: तेज रफ्तार हाईवा ने ली फिर एक जान,  विरोध में सड़क जाम 

    धनबाद(DHANBAD) | जोडा पोखर के शालीमार में आज तेज रफ्तार हाईवा ने फिर एक की जान ले ली. जानकारी के अनुसार झरिया -सिंदरी मुख्य मार्ग पर भगामुंडा पट्टी के रहने वाले मंटू की मौत हो गई है. मंटू अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे तभी सड़क पर गिरी मिट्टी की वजह से असंतुलित होकर गिर पड़े और हाईवा की चपेट में आ गए.

     घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है.  स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में सड़क जाम कर दी है.  बता दें कि कोयलांचल में हाईवा 'साइलेंट किलर' बन गए है.  अधिक से अधिक ट्रिप करने के फिराक में  हाईवा सड़क पर तेज रफ्तार से चलते है. लगातार इसके खिलाफ शिकायत हो रही है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती.  आरोप यह भी है कि हाईवा चलाने वाले अधिकांश लोग के पास लाइसेंस भी नहीं होते. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news