स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बोले- वाटर हार्वेस्टिंग समय की मांग, नदियाें का सरंक्षण बहुत जरूरी


रांची (RANCHI) - विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रांची के रिनपास में सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, एसीएस अरुण कुमार सिंह समेत आला अधिकारियों ने सामूहिक रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया. इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस “संपूर्ण ब्रहमांड में केवल पृथ्वी हमारा घर है यही हमारा आज है, यही हमारा कल है.” विषय पर परिचर्चा हुई.
हर पर्व प्रकृति पर निर्भर
रिनपास के ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित कर की गई. मीडिया से बातचीत के दौरान स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण का सरंक्षण बहुत जरूरी है. रिनपास में बहुत से पेड़-पौधों है. इनका देखभाल जरूरी ही. वाटर हार्वेस्टिंग का जरूरत हो गया है. नदियां का सरंक्षण बहुत जरूरी है. सरहुल हो या कर्मा पर्व हो सब प्रकृति पर निर्भर है. रिनपास में छात्रावास की स्थिति ठीक नही है. इसपर उन्होंने कहा जल्द ईसीएस को बोल दिया गया है. जल्द ही स्थिति सुधर जायेगा.
4+