CM हेमंत सोरेन आज देवघर में, जानिये किसे मिलेगी क्या-क्या सौगात

    CM हेमंत सोरेन आज देवघर में, जानिये किसे मिलेगी क्या-क्या सौगात

    देवघर(DEOGHAR): सीएम हेमंत सोरेन आज देवघर पहुंचने वाले हैं, वो कई योजनाओं का उद्घाटन करेंगे, और करोड़ों रुपए की परिसंपतियों का वितरण करेंगे.स्थानीय नगर स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. जहां मुख्यमंत्री रोजगार राज्यस्तरीय सृजन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इसको लेकर देवघर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है, बता दें कि कार्यक्रम के तहत पुराने नए लाभुकों को योजना का लाभ देंगे.

     

    ये भी पढ़ें: 

    जमीन विवाद में एक युवक की थाना में पिटाई कर डेढ़ लाख रु लेकर छोड़ने वाले चिंटु कुमार निलंबित

    डीसी, एसपी की देख-रेख में हुई तैयारी

    बता दें कि डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसपी सुभाष चंद्र की देख-रेख में सारी तौयारी की गई है, और डीसी ने अधिकारियों को कई निर्देश भी दिये है. फिलहाल उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि यह योजना बेरोजगारों को रोजगार दिलाती है. बड़ी संख्या में लोगों के भीड़ के कारण सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया, बता दें कि मुख्यमंत्री द्वारा सारठ में 50 हजार लीटर की क्षमता वाली नवनिर्मित डेयरी प्लांट का उद्घाटन और एयरपोर्ट, अप्ररोच रोड का उद्घाटन, प्रेस क्लब भवन का उद्घाटन, कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने की संभावना है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news