हाटगम्हरिया सियजो में बन रहे एकलव्य विद्यालय के काम को मधु कोड़ा ने क्यों रुकवा दिया -पढ़िये पूरी खबर

    हाटगम्हरिया सियजो में बन रहे एकलव्य विद्यालय के काम को मधु कोड़ा ने क्यों रुकवा दिया -पढ़िये पूरी खबर

    चाईबासा (CHAIBASA) - केंद्र सरकार की एकलव्य योजना में लगभग चालीस करोड़ रुपए खर्च होने हैं. इसका क्रियान्वयन हिंदुस्तान स्टील वर्क्स कंस्ट्रक्शन लिमिटेड कर रहा है. इसके तेहत पश्चिम सिंहभूम जिला के हाटगम्हरिया सियजो में एकलव्य विद्यालय बन रहा है. लेकिन इसमें अनियमितता की शिकायत मिल रही है. जब मामला पूर्व सीएम मधु कोड़ा तक पहुंचा तो वो निर्माण स्थल पर पहुंचे.  उन्होंने काम तत्काल रुकवा दिया है.

    क्यों रुकवाया काम

    जब मधु कोड़ा ने स्थल का जायजा लिया तो उन्हें गुणवत्ता की घोर कमी मिली. प्राकलन के अनुरूप निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा है. निर्माण कार्य में प्रयोग किए जा रहे ईट और छड़ भी निम्मस्तर का है. विभागीय अभियंता और साइट इंचार्ज केवल गुमराह कर रहे हैं.  मजदूरों को न्यूतम मजदूरी दर का भुगतान भी नहीं किए जाने की बात सामने आई है. कई मजदूरों भुगतान महीनों से लंबित है.

    क्या बोले मधु कोड़ा

    वहीं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने निर्माण कार्य को तत्काल बंद करवा दिया है. मौके पर मीडियो से उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार और भवन निर्माण विभाग से निर्माण कार्य की जांच करवाने की मांग की जाएगी. साथ ही कोड़ा ने कहा निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. स्थानीय मजदूरों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए ताकि यहाँ के स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके.

    लगाई कंपनी प्रतिनिधि को फटकार

    निर्माण कार्य कर रहे कंपनी के प्रतिनिधि को जमकर फटकार लगाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि अविलंब लंबित भुगतान स्थानीय मजदूरों का किया जाए. मजदूरों का भुगतान प्रत्येक पंद्रह दिनों में किया जाए. 

    रिपोर्ट : संदीप गुप्ता, चाईबासा

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news