सब्जी तोड़कर लौट रही महिला पर धारदार हथियार से वार, मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम


गिरिडीह(GIRIDIH): गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना इलाके के पांडेयडीह के मैगजीनिया गांव में रविवार की सुबह खेत से सब्जी काट कर लौट रही 27 साल की सरिता देवी की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. परिजन उसे लेकर तुरंत सदर अस्पताल पहुंचे. जहां इलाज के दौरान सरिता की मौत हो गई. धारदार हथियार से एक के बाद एक कई वार करने से सरिता के सिर के साथ कई हिस्सों में गहरे जख्म के निशान पाए गए. हत्या क्यों और किसलिए की गई, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है. परिजन भी कुछ बता नही पा रहे हैं.
यह भी पढ़ें
प्रेमिका से मिलने जाने का खमियाज़ा सेना के जवान को कुछ इस तरह भुगतना पड़ा
पूरा मामला
सरिता देवी की मौत के बाद सदर अस्पताल से लेकर पूरे पांडेयडिह में कोहराम मच गया. सदर अस्पताल में परिजनों की चीख सुनाई पड़ी तो आक्रोशित ग्रामीणों ने गिरिडीह गांडेय रोड के समीप पांडेयडीह रोड को जाम कर दिया. जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना की पुलिस भी घटनास्थल पहुंची, और रोड जाम कर रहे ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की. जानकारी के अनुसार मृतिका सरिया देवी अपने पति गोविंद वर्मा के साथ घर से कुछ दूर अपने खेत में सब्जी तोड़ने गई थी. सब्जी तोड़ कर सरिता देवी वापस घर लौट रही थी. इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उसपर धारदार हथियार से एक के बाद एक कई बार सिर पर वार किया. इससे सरिता देवी वहीं गिर पड़ी.
4+