CHAIBASA: 45 किलो गांजे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन नारकोस टीम की सफलता

    CHAIBASA:  45 किलो गांजे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन नारकोस टीम की सफलता

    चाईबासा(CHAIBASA): भारतीय रेल से अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध चक्रधरपुर रेल मंडल के रेलवे सुरक्षा बल और एसआईबी की संयुक्त टीम नें विशेष छापामारी अभियान चला रखा है. इस अभियान में शनिवार को ऑपरेशन नारकोस की टीम को दो बार से लगातार बड़ी सफलता हाथ लग रही है. शनिवार को छापेमारी दल ने झारसुगुड़ा स्‍टेशन से 45 किलोग्राम गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कि‍या है.

    ये भी पढ़ें: 

    आजमगढ़ से फिर अपनी किस्मत आजमाएंगे भोजपुरी स्टार निरहुआ, जानिये BJP ने और कहां से किसे उतारा

    शक होने पर की गई जांच

    दरअसल, विशेष अभियान के दौरान एक-एक ट्रॉली बैग लेकर तीन व्यक्ति संदिग्ध तरीके से दिल्ली की ट्रेन पकड़ने के लिए झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन में प्रवेश कर गए. संदेह होने पर ट्रॉली बैगों की जांच की गई. उसमें गांजा पाया गया. पूछताछ करने पर तीनों ने अपने नाम-पता का खुलासा किया. नंदकिशोर पटेल, दिनेश तिवारी और पवन कुमार यादव कटनी मध्‍यप्रदेश का रहनेवाला है. तीनों को रोककर रखा गया और आबकारी विभाग झारसुगुड़ा को सूचित किया गया. आबकारी की टीम ने पाया कि बैग में 45 किलोग्राम गांजा है जिसकी कीमत 2,25,000 हजार रुपये है. इसके बाद गांजा जब्‍त कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकी दो दिन पहले ही झाड़सुगड़ा स्टेशन पर ही एक लाख से अधिक का गांजा जब्त कर कारोबारी को जेल भेजा गया था.

    रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news