PALAMU: नावाबाजार के तुलबुला में टीपीसी ने 40 बोरा बीड़ी पत्ता जलाया, पर्चा छोड़ चेतावनी भी दी


पलामू(PALAMU): पलामू जिला में नक्सली आए दिन किसी ना किसी को घटना को अंजाम देते रहते हैं. ताजा मामला जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र का है, जहां तुलबुला में नक्सली संगठन ने 40 बोरा बीड़ी पत्ता को जला दिया है. नक्सली संगठन टीपीसी ने पर्चा छोड़ कर इस घटना की जिम्मेवारी ली है. घटना की जानकारी मिलने पर नावाबाजार थाना प्रभारी दीपक कुमार दास घटनास्थल पर पहुंचे.
ये भी पढ़ें:
मांडर उपचुनाव में गंगोत्री कुजुर होंगी बीजेपी की उम्मीदवार
लेवी नहीं देने पर नक्सलियों ने की कार्रवाई
नक्सलियों ने जो बीड़ी पत्ता जलाया है वो ब्रजेश तिवारी का बताया जा रहा है. जानकारों के अनुसार, नक्सलियों ने मुंशी के माध्यम से ब्रजेश तिवारी से पहले लेवी की मांग की थी. नहीं देने पर फौजी कार्रवाई की चेतावनी दी थी. ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब 11 बजे बोलेरो और बाइक से लगभग 30 से 40 की संख्या में नक्सली पहुंचे और टीपीसी जिंदाबाद सहित कई नारे लगाते हुए बीड़ी पत्ता के बोरे में आग लगा दिया. इससे पूरा बीड़ी पत्ता जलकर राख हो गया.
ये भी पढ़ें:
Human trafficking: फिर मानव तस्करों के चंगुल से बचायी गयीं झारखंड की 12 बेटियां
जल्द से जल्द राशि पहुंचाने की दी चेतावनी

मौके पर नक्सलियों ने दो हस्तलिखित पर्चे भी छोड़े, जिसके जरिए उन्होंने इस घटना की जिम्मेवारी ली है. एक पर्चे में ठेकेदार को चेतावनी दी गई है कि मोहम्मदगंज बी के वन क्षेत्र में जो जंगल लिए गए हैं, उसमें संगठन का जो भी राशि बनता है, अविलंब संगठन को पहुंचा दें, नहीं तो संगठन इससे बड़ी घटना को अंजाम देकर ठेकेदारों को भारी नुकसान पहुंचाएगा. इस घटना से इलाके में दहशत व्याप्त है.
रिपोर्ट: जफ़र हुसैन, हुसैनाबाद(पलामू)
4+