CBI ने की बड़ी कार्रवाई, राइट्स लिमिटेड के जीएम प्रोजेक्ट समेत 4 लोग गिरफ्तार


रांची(RANCHI): CBI ने भारतीय रेल से जुड़ी कंपनी राइट्स लिमिटेड के जीएम प्रोजेक्ट समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार को अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर से 4 लोगों को गिरफ्तार किया. जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें, राइट्स कंपनी के जीएम प्रोजेक्ट अभय कुमार, डिप्टी जीएम प्रोजेक्ट राजीव रंजन, हरदेव कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के ओनर अवतार सिंह और हरदेव कंस्ट्रक्शन के कर्मचारी शशि शामिल हैं.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन अधिकारियों द्वारा 10 लाख रुपये घूस की मांग की गई थी. इसमें पांच लाख रुपये दिया गया था और पांच लाख देना बाकी था. इसके बाद CBI ने कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया.
4+