DUMKA: दुकान का किराया बढ़ने को लेकर विरोध , बस स्टैंड के दुकानदारों ने बनाई आंदोलन की रणनीति

    DUMKA: दुकान का किराया बढ़ने को लेकर विरोध , बस स्टैंड के दुकानदारों ने बनाई आंदोलन की रणनीति

    दुमका (DUMKA) - दुमका नगर परिषद के निर्णय के खिलाफ बस स्टैंड दुकानदार संघ ने आंदोलन की रणनीति बनाई है. दरअसल बस स्टैंड परिसर में दुकान बनाकर नगर परिषद ने लोगों को आवंटित की है. जिसके बदले में किराया लिया जाता है. वर्षों से दुकानदार इसके सहारे अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं. लेकिन अप्रैल महीने से नगर परिषद द्वारा दुकान के किराए में अप्रत्याशित वृद्धि का निर्णय लिया गया और इस बाबत दुकानदारों को अप्रैल महीने से ही बढ़े हुए दर पर किराए के भुगतान का नोटिस थमा दिया गया. दुकानदार इसका शुरू से ही विरोध कर रहे हैं.

    13 जून से अनिश्चितकालीन धरना

    गुरुवार को दुकानदारों ने बस पड़ाव में एक बैठक की और नगर परिषद के इस निर्णय के विरोध में आंदोलन की रणनीति बनाई. जिसके तहत 13 जून से सभी दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर नगर परिषद कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना पर बैठेंगे. दुकानदारों का कहना है कि एक तो कोरोना काल में 2 वर्ष से व्यवसाय प्रभावित हुआ है और इस वर्ष जब हालात सामान्य हैं तो दुकानदारों को उम्मीद जगी थी कि वे कोरोना काल की भरपाई कर सकेंगे. लेकिन नगर परिषद द्वारा जिस दुकान का किराया पहले 10 से 12 रुपए प्रति स्क्वायर फीट था. अचानक उसे बढ़ाकर 67  से 117 रुपए प्रति स्क्वायर फीट कर दिया गया. जो सर्वथा अनुचित है और दुकानदार इस निर्णय को वापस लेने तक अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे.

    रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news