हैदरनगर के इस्लामगंज में लगेगा 100 केवीए ट्रांसफार्मर, करीब 500 विधुत कनेक्शन, ग्रामीण में खुशी की लहर

    हैदरनगर के इस्लामगंज में लगेगा 100 केवीए ट्रांसफार्मर, करीब 500 विधुत कनेक्शन, ग्रामीण में खुशी की लहर

     पलामू (PALAMU): हुसैनबाद- हरिहरगंज के विधायक कमलेश कुमार सिंह ने हैदरनगर के इस्लामगंज मुहल्ले में बिजली तार और 100 केवीए का ट्रांसफामर्र लगाने के लिए विधुत विभाग के अभियंताओं को निदेर्श दिये थे. बता दें कि इस्लामगंज मुहल्ले में करीब 50 विधुत कनेक्शन है, और सभी लोग समय पर बिजली बिल का भुगतान भी करते थे. लेकिन उनकी समस्या का सामाधन नहीं हो रहा है, फिलहाल विधायक कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि कुछ दिनो पहले क्षेत्र के भ्रमण के दौरान उनके पार्टी कार्यकर्ता सज्जू खान के साथ ग्रामीणों ने मुह्ल्ले में बिजली ट्रांसर्फामर की व्यवस्था नहीं रहने के वजह से लगातार लो वोल्टेज की शिकायत की थी. 


    बता दें कि विधायक ने सर्वे कर विभागीय अभियंता को जल्द-जल्द समस्या का निदान करने का निर्देश दिया है, उनके निर्देश पर अवर विधुत प्रमंडल जपला के अभियंता ने सर्वे कर ट्रांसर्फामर, पोल तार लगाने की काम शुरु कर दी है. बिजली की समस्या का समाधान होन से समाजसेवी सज्जू खान और इस्लामगंज के ग्रामीणों ने अपनी खुशी का इजहार किया.

    रिर्पोट- जफर हुसैन, हुसैनाबाद(पलामू)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news