बिहार के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर पर छापेमारी, अवैध कमाई का मामला


देवघर(DEVGHAR): पटना विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार को बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार सिंह के देवघर ऑफिसर कॉलोनी स्थित आवास पर छापेमारी की. बता दें कि अधिकारियों को भारी मात्रा में अवैध कमाई की जानकारी मिली है. छापेमारी के दौरान उनके घर से पटना और लखीसराय में आठ प्लॉट, दो मकान और 25 बैंक खातों की जानकारी मिली है.
बता दें कि इससे पहले भी आय से अधिक संपत्ति मामले में उनके देवघर स्थित आवास और राजगीर में उनके कार्यालय की एक साथ तलाशी ली गयी थी. हालांकि, छापेमारी की भनक लगते ही एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मौके से फरार हो गए थे.
4+