ACB जांच में होगा दूध का दूध और पानी का पानी- सारठ विधायक रणधीर सिंह बोले

    ACB जांच में होगा दूध का दूध और पानी का पानी- सारठ विधायक रणधीर सिंह बोले

    देवघर (DEOGHAR) - झारखंड की हेमंत सरकार वेंटीलेटर पर है और इनके सभी मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. हेमंत सोरेन सहित सभी मंत्रियो और इनके विधायकों की सम्पति की जाँच कराने से सच सामने आ जाएगा. ये बातें हम नहीं कह रहे, सूबे के पूर्व क़ृषि मंत्री और सारठ विधायक रणधीर सिंह ने एक बैठक के दौरान ऐसा कहा है.

    ACB की जांच का स्वागत

    दरअसल 2020 में हाई कोर्ट में PIL दायर कर रघुवर सरकार के रणधीर सिंह सहित 5 मंत्रियों की संपत्ति जांच कराने की मांग की गई थी. हाल ही में सीएम हेमंत सोरेन ने ACB से जांच कराने का निर्णय लिया. रणधीर सिंह ने ACB जांच का स्वागत करते हुए कहा कि निष्पक्ष जांच से दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. उन्होंने बताया कि जांच मे अगर आय से अधिक सम्पति का मामला सामने आएगा तो वह किसी भी कार्रवाई होने का विरोध नहीं करेंगे. देवघर के एक निजी होटल में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने केंद्र में मोदी सरकार के 8 साल के कार्यकाल की जमकर सराहना की. सरकार के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि 8 साल के कार्यकाल के दौरान किसानों की आय, शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव, सड़कों का विकास, रक्षा के क्षेत्र मे मजबूती इत्यादि केंद्र सरकार की उपलब्धि के अलावा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर सरकार पहुंची है.

    मोदी सरकार की सराहना

    उन्होंने केंद्र में मोदी सरकार के 8 साल के कार्यकाल की जमकर सराहना की. सरकार के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि 8 साल के कार्यकाल के दौरान किसानों की आय, शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव, सड़कों का विकास, रक्षा के क्षेत्र मे मजबूती इत्यादि केंद्र सरकार की उपलब्धि के अलावा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर सरकार पहुंची है. स्वच्छ भारत अभियान हो या स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान योजना के तहत 3 करोड़ 28 लाख लाभार्थी या 9 करोड़ 70 लाख महिलाओ को उज्जवला योजना का लाभ, 45 करोड़ लोगों को जनधन खाता का लाभ या फिर कोरोना के दौरान 86 करोड़ को स्वदेशी वैक्सीन का लाभ दिलाने की उपलब्धि इन 8 सालों मे देश मे मोदी सरकार ने किया. किसानों की आय मे वृद्धि हुई जल जीवन मिशन के तहत 2024 तक घर-घर शुद्ध जल पहुंचाने के लिए कार्य तेज़ी से चल रहा है. इन्होंने बताया कि आगामी 10 साल मे देश डीज़ल पेट्रोल मुक्त हो इस पर भी मोदी सरकार तेज़ी से कार्य  कर रही है. मुद्रा योजना हो या महिलाओं का सशक्तीकरण इस 8 साल में देश का चौमुखी विकास हुआ है. जिसका परिणाम है कि दुनिया भर मे भारत देश का डंका बज रहा है. मोदी के नेतृत्व मे देश विश्वगुरु बनने की और अग्रसर है. इस दौरान रणधीर के अलावा भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

    रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर

      

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news