बोतल में ब्लड की जगह रंग, सेहत के साथ खिलवाड़ वाले इस खेल में कौन है शामिल, जानिए


देवघर(DEOGHAR): देवघर सदर अस्पताल में नकली खून बेचने का एक सनसनीखेज मामला 22 मई को सामने आया था. दरअसल अपने मरीज का इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचे एक परिवार को खून की सख्त जरूरत थी. देवघर में ब्लड बैंक कार्यरत है. लेकिन वहां तक पहुंचने से पहले सदर अस्पताल में हमेशा चक्कर काट रहे खून के सौदागरों ने इन्हें अपने चंगुल में फ़ांस लिया और 2000 रुपये में एक बोतल खून थमा दिया था. लेकिन ऊपर वाले की कृपा से मरीज़ को खून चढ़ाने से पहले इसकी असलियत सामने आ गई थी. दरअसल यह खून था ही नहीं, खून की बोतल में रंग भर कर इसे मरीज़ को चढ़ाने के लिए बेच दिया गया था. मामला सामने आने पर पुलिस द्वारा जांच शुरू की गई. इस मामले में कई को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी और कइयों को पुलिस ने जेल भेज दिया है. जिला के एसपी सुभाष चंद्र जाट ने बताया कि जांच के दौरान कई चौंकाने वाली बात सामने आ रही है. खून के खेल में कई सरकारी कर्मी भी शामिल हैं. जिसका खुलासा जल्द पुलिस करेगी. इतना ही नहीं इस पूरे खेल के रैकेट को समाप्त करने के लिए पुलिस की एक टीम इसपर लगातार कार्य कर रही है.
रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर
यह भी पढ़ें
सनसनीखेज: देवघर सदर अस्पताल में नकली खून बेचने वाले सौदागरों का पर्दाफाश
4+