पॉलिथीन पर रोक लगने से प्लास्टिक उद्यमी परेशान, केंद्र सरकार से वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की


जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) – केंद्र सरकार ने पर्यावरण में प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव को देखते हुए क्रेंद सरकार ने भारत में पॉलिथीन पर रोक लगा दी है. यह घोषणा 1 जुलाई से लागू होगा. इससे संबंधित सभी नियम-कानून संपूर्ण भारत में लागू होंगे. केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई इस फरमान के बाद सिंगल यूज़ पॉलिथीन बनाने वाले उद्यमी काफी परेशान है. इस पर चर्चा के लिए गुरुवार दर्जनों की संख्या में उद्यमी और चेंबर ऑफ कॉमर्स पहुंचकर अपनी समस्या चेंबर के अध्यक्ष के सामने रखी.
वैकल्पिक व्यवस्था की मांग
उधर चेंबर के अध्यक्ष ने केंद्र सरकार से सिफारिश की है कि पॉलिथीन की वैकल्पिक व्यवस्था करने के बाद ही इस पर रोक लगाई जाए. उधर उद्यमियों का कहना है कि पिछले 2 साल कोरोना के कारण भुखमरी की स्थिति थी. जब बाजार खुली और व्यापार रफ्तार पकड़ना चाहा तो केंद्र सरकार ने सिंगल यूज पॉलीथिन पर रोक लगा दी है. बता दें कि पर्यावरण को लेकर पॉलिथीन काफी खतरनाक है. इसी को लेकर केंद्र सरकार ने यह निर्णय लिया है. लेकिन व्यापारी सरकार से कुछ और मोहलत मांग रहे हैं. अब देखने वाली बात यह होगी कि सरकार इन उद्यमियों की बात सुनती है या कोई वैकल्पिक व्यवस्था करती है.
रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर
4+