BREAKING: होटल में आरपीएफ का रेड, ट्रेन में चेन छिनतई करने वाले 8 गिरफ्तार


धनबाद(DHANBAD) - धनबाद रेल मंडल के कोडरमा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को गाड़ी संख्या 13553 वाराणसी -आसनसोल पैसेंजर में एक महिला की चेन छिनतई हुई. उसके बाद छिनतई करने वाला पकड़ा गया. जिसकी निशानदेही पर आर पी एफ कोडरमा, गोमो, धनबाद व जी आर पी एफ कोडरमा की संयुक्त टीम ने आज धनबाद स्टेशन के बगल स्थित गरीब रेस्ट हाउस में छापामारी की . जहां से महिला यात्री की चुराई गई चेन के साथ एक दिन पहले पुरुष यात्री का चुराया हुआ सोने की चेन भी बरामद कर ली गई. इस गैंग में शामिल सभी आठ को रेल पुलिस गिरफ्तार कर लिया है. सभी कोलकत्ता के बांग्ला देश बोर्डर के रहने वाले बताये जाते है. बरामद दोनों चेन की कीमत डेढ़ लाख से अधिक बताई जाती है.
रिपोर्ट : धनबाद से ओम प्रकाश
4+