अज्ञात वाहन की चपेट में आने एक युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने एक युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर

    सिमडेगा(SIMDEGA):  बांसजोर ओपी क्षेत्र स्थित तरगा गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया. इधर, बांसजोर पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिमडेगा भेज दिया. वहीं घायल का ईलाज भी कराया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक अमन किडों(18) बांसजोर ओपी के कच्छुपानी भंडार टोली का रहने वाला था. वहीं घायल प्रफुल्ल किडों(20) भी इसी गांव का रहने वाला है. मृतक अमन और प्रफुल्ल कच्छुपानी से सीहरजोर किसी समारोह में भाग लेने गए थे. वापस लौटने के क्रम में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अमन की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं प्रफुल्ल घायल हो गया. इस मामले में पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है.

    रिपोर्ट: अमित रंजन, सिमडेगा  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news