त्रिपुरा राइल्स के जवान रोकेंगे कोयला तस्करी, बंद माइंस खोलने की तैयारी में बीसीसीएल प्रबंधन

    त्रिपुरा राइल्स के जवान रोकेंगे कोयला तस्करी, बंद माइंस खोलने की तैयारी में बीसीसीएल प्रबंधन

    धनबाद(DHANBAD): बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता ने The Newspost  से विशेष बातचीत में कंपनी की उपलब्धि,आगे की योजना सहित कोयला तस्करी पर रोक की रणनीति पर विशेष फोकस किया. सीएमडी ने कहा कि कंपनी का उत्पादन अब जल्द बढ़ेगा. इसके लिए बीसीसीएल ने कमर कस ली है. कंपनी की कुछ बंद माइंस जैसे लोयाबाद, अमलाबाद माइंस को अब चालू करने की तैयारी की जा रही है. 

    कोयलांचल में हो रही कोयला चोरी पर कहा कि आने वाले कुछ दिनों कोयला चोरी पर अंकुश लग जाएगा. इसके लिए सीआईएसएफ की टीम अवैध उत्खनन स्थल और कोयला चोरी पर रोक के लिए कुछ दिनों में लगातार छापेमारी हो रही है. सीएमडी ने कहा कि बीसीसीएल में अब जल्द दूसरा टास्क फोर्स, त्रिपुरा राइफल्स सहित सरप्लस सुरक्षा की अलग व्यवस्था अंतिम रूप में है.  

    हाईवॉल कोल माइनिंग सिस्टम होगा जल्द लागू

    जल्द सीआईएसएफ को 150 अतिरिक्त नया वाहन पेट्रोलिंग के लिए दिए जाएंगे. इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया स्वीकृत हो चुकी है. प्रत्येक नए वाहन में 150 किलोमीटर प्रति दिन के हिसाब से तेल का आवंटन किया जाएगा. इससे सीआईएसएफ की क्यूआरटी पार्टी हो या पेट्रोलिंग पार्टी सबों को सहूलियत मिलेगी. बीसीसीएल में आगामी कुछ दिनो में अब हाईवॉल कोल माइनिंग सिस्टम लागू की जाएगी. हाईवॉल माइनिंग के तहत बीसीसीएल में आने वाले दिनों में लैंड में बिना छेड़छाड़ के बूम कटर प्रक्रिया से कोयला निकाला जाएगा. जिससे ब्लास्टिंग और विस्फोटक की जरूरत नही होगी.

    धनबाद से ओम प्रकाश की रिपोर्ट


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news