Live Update : पूर्व मंत्री सह कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की के आवास पर CBI की छापेमारी

    Live Update : पूर्व मंत्री सह कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की के आवास पर CBI की छापेमारी

     रांची(RANCHI):पूर्व मंत्री सह कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की के आवास में सीबीआई ने छापेमारी की है. नेशनल गेम्स से जुड़े मामले में सीबीआई मोरहाबादी आवास पहुंच कर छापेमारी कर रही है. बता दें कि सीबीआई की टीम पहले बनहोरा स्थित आवास पर छापेमारी की जिसके बाद मोरहाबादी स्थित आवास पर छापा मारी है. 

    बता दें कि CBI ने HC के आदेश (11 अप्रैल) पर 22 अप्रैल को राष्ट्रीय खेल घोटाले में दो FIR दर्ज किए. पहला मामला RC 0242022A001 है जो मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण में हुई अनियमितता से जुड़ा है. मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है.

    दूसरा मामला RC 0242022A002 है, जो खेल आयोजन से जुड़े घपले घोटाले से जुड़ा है. पहले इस मामले की जांच ACB कर रही थी. जिसमें बंधु तिर्की गिरफ्तार भी किए गए थे और उनके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की गई थी. इस मामले में ACB ने बंधु तिर्की को अप्राथमिक अभियुक्त बनाया था.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news