प्रेम प्रसंग में युवक की पीट पीट कर हत्या,  अस्पताल में शव रख भागे सभी आरोपी

    प्रेम प्रसंग में युवक की पीट पीट कर हत्या,  अस्पताल में शव रख भागे सभी आरोपी

    धनबाद(DHANBAD) -  धनबाद के बलियापुर के कुसमाटांड़ में प्रेम रवानी की मंगलवार की रात पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है.  हत्या के कारणों के संबंध में प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है. इतना ही नहीं पिटाई के समय युवक की चीख-पुकार को दबाने के लिए डीजे का सहारा लिया गया था. आरोप है कि डीजे की तेज आवाज के बीच में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है. इस मामले में मृतक के परिजनों ने धनसार के बरमसिया के रहने वाले तीन युवकों पर हत्या की आशंका जताई है. बुधवार की दोपहर तक जब शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ तो लोगों ने हो हल्ला किया और पुलिस पर पैसे मांगने का आरोप लगाया.

    किसी साथी का आया था फोन

    पूछताछ के दौरान लोगों ने बताया कि घटना के वक्त घर पर काफी तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था.  परिजनों ने भी आशंका जताई है कि प्रेम प्रसंग में ही पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. मृतक के परिजनों के अनुसार 24 मई की दोपहर उसके किसी साथी ने फोन कर बुलाया ,जिसके बाद वह बाइक लेकर घर से निकला.  शाम 5:00 बजे परिजनों एक फोन आया कि प्रेम को ले जाओ ,नहीं तो उसे पुलिस उठाकर ले जाएगी.  उसके कुछ ही देर  बाद सूचना मिली कि  धनबाद के SNMMCH अस्पताल में भर्ती है.  परिजन अ स्पताल पहुंचे तो उसकी  मौत हो चुकी थी.

    पर अंदरूनी चोट के निशान

    परिजनों के अनुसार प्रेम के शरीर पर अंदरूनी चोट के निशान है और पैर की उंगलियों को देख कर मौत से पहले उसे घसीटने आशंका है. पैरों के नाखून उखाड़ लेने के आरोप है.मार्क्सवादी युवा मोर्चा के नेता प्रेम कुमार रवानी का कहना है कि सड़क दुर्घटना होने पर तो लाने  वाले का पूरा पता रखा जाता है लेकिन हत्या कर लाश लाने  वालो का कोई पता नहीं लिया जाता है. हमारी मांग है कि दोषियों को सख्त सजा मिले. सरायढेला के थाना प्रभारी ने पुलिस अधिकारी द्वारा पैसा मांगने के आरोप को गलत बताया.

    रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news