दस सूत्री मांगों को लेकर पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने प्रदर्शन किया

    दस सूत्री मांगों को लेकर पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने प्रदर्शन किया

    धनबाद(DHANBAD) - जातीय  जनगणना को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बैनर तले 25 मई को चौधरी विकास पटेल के आह्वान पर भारत बंद का आह्वान किया गया है. . भारत बंद के समर्थन में धनबाद के रणधीर बर्मा चौक पर भी पिछड़ा वर्ग के लोगों ने आज  प्रदर्शन किया और अपनी 10 सूत्री मांगों को पूरी करने की मांग की.   इनकी मुख्य मांगों में  जाति आधारित जनगणना, एमएसपी गारंटी कानून की मांग तथा ईवीएम घोटाले की जांच शामिल है. मीडिया से बात करते हुए राजीव रंजन पासवान और धनेश्वर  महतो ने कहा कि देश में सभी वर्ग की  जाति की जनगणना होती है .  परन्तु पिछड़ा वर्ग के लोगों की जनगणना नहीं होती है . जबकि अकेले पिछड़ा वर्ग के लोग भारत मे 52 % से भी अधिक है.उन्होंने कहा कि हमलोग  अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहे है. लेकिन हमारी मांगे पूरी नहीं हो रही है . जिसके कारण बाध्य होकर 25 मई को भारत बंद किया गया है . उन्होंने यह भी कहा कि इसके बाद भी अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर आगे की रणनीति  तय की जाएगी. प्रदर्शन में धनेश्वर महतो, प्रकाश कुमार, दिनेश पासवान, ज़ुबैर आलम, राजेश कुमार, संतोष विकाश, तारक नाथ दास समेत अन्य लोग शामिल थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news