पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो की बहू की करारी हार, भाजपा नेता की पत्नी ने दी शिकस्त


धनबाद(DHANBAD) - जिला परिषद क्षेत्र संख्या 21 में पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो की पुत्रवधू रीना कुमारी चुनाव हार गई है. इन्हें भाजपा महुदा मंडल अध्यक्ष शेखर सिंह की पत्नी शारदा सिंह ने पराजित किया. काउंटिंग के तीसरे दिन आज परिणाम की घोषणा हुई. बता दें कि यह सीट जलेश्वर महतो के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी हुई थी, लेकिन अंततः हार का सामना करना पड़ा.
4+