होल्डिंग टैक्स विरोध में राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    होल्डिंग टैक्स विरोध में राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    रांची(RANCH):  होल्डिंग टैक्स में वृद्धि संबंधी हेमंत सरकार के निर्णय के खिलाफ हजारीबाग नगर निगम का शिष्टमंडल राज भवन में राज्यपाल रमेश बैस को ज्ञापन सौंपा. इसमें मांग की गई है कि राज्यपाल इस निर्णय को वापस करवाने की दिशा में पहल करें. हजारीबाग की मेयर रोशनी तिर्की के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल राज भवन पहुंचा. मालूम हो कि झारखंड सरकार के द्वारा पिछले दिनों सर्किल रेट के आधार पर आवासीय भवनों के लिए 15% और व्यावसायिक भवनों का चार गुणा निर्धारित किया गया है. दो साल के कोरोना काल में लोगों और व्यवसायियों की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई है. इसलिए होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी कम की जानी चाहिए.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news