रेलवे से नाराजगी : टूटा जनता का धैर्य, बोले - नहीं चाहिए हमें ओवर ब्रिज, हमारे पुराने रास्ते ही लौटा दें

    रेलवे से नाराजगी :  टूटा जनता का धैर्य, बोले - नहीं चाहिए हमें ओवर ब्रिज, हमारे पुराने रास्ते ही लौटा दें

    धनबाद(DHANBAD)  - आद्रा  डिवीजन के  भागा रेलवे फाटक को लेकर लोगों का गुस्सा चरम पर है. लोग कह रहे है कि हमें ओवरब्रिज नहीं चाहिए ,हमें पुराना  रास्ता ही दीजिये.  ओवरब्रिज निर्माण के नाम पर डेढ़ वर्षो से रेल फाटक को बंद कर दिया गया है.  डेढ़ वर्षो से परेशानी झेल रही जनता का धैर्य अब टूट गया है और  लोग पूरी तरह से सड़क पर उतर गए है.  इस मांग को लेकर जहां आमरण अनशन  जारी है , वही, रास्ता खुलवाने को लेकर रविवार को आम सभा की गई ,जिसमें भारी भीड़ जुटी.  

    15 दिन बाद आंदोलन

    सभा की अध्यक्षता छात्र नेता राकेश सिंह ने की और संचालन विपिन विपिन सिंह ने किया.  वक्ताओं ने कहा कि यदि 15 दिनों के अंदर रास्ता नहीं खुलता है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.  योगेंद्र यादव ने कहा कि पिछले साल मार्च से  ही रास्ता बंद है ,जिसे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.  श्रमिक नेता एस जिया अहमद ने कहा कि क्षेत्र में दो कोलियरी  एवं दो अस्पताल हैं ,जहां  आने -जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.  हमें ओवरब्रिज नहीं चाहिए, हमें पहले की तरह सड़क ही दे दीजिये.  

    व्यापार चौपट, आमरण अनशन जारी

    बलाल खान ने कहा कि जामाडोबा बाजार का   व्यापार पूरी तरह से चौपट हो गया है, यहां के सांसद विधायक रास्ता खुलवाने की पहल करे. सम्बोधित  करने वालों में पूर्व पार्षद सुजीत सिंह,जय कुमार, अनुरंजन सिंह,शमशेर आलम,ओम प्रकाश सिंह,सुभाशीष राय, आरिफ सिद्दकी,फरीद फरीदी आदि शामिल थे. फुसबंगला रेलवे फाटक खोलने की मांग को लेकर पूर्व पार्षद मनोज साव का आमरण अनशन आज तीसरे  दिन भी जारी रहा.

      किन्नर समाज भी आंदोलन में शामिल

    रविवार को उनके समर्थन में  किन्नर समाज भी उतरा. किन्नर समाज के प्रदेश अध्यक्ष छमछम देवी ने कहा कि  रास्ता पार करने के दौरान कई किन्नर चोटिल हुए है. मनोज साव ने कहा कि जबतक रेलवे फाटक को जिला प्रशासन नही खोलता है तबतक आमरण अनशन जारी रहेगा. किन्नर समाज मे शामिल थे स्वेता किन्नर, रूबी किन्नर, सुनीता किन्नर, शिल्पा किन्नर, जुली, सोनाक्षी किन्नर आदि. किन्नर समाज ने आमसभा को भी समर्थन दिया. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news