स्टेशन पर लावारिस बैग में मिला विदेशी शराब, आरपीएफ ने किया जब्त 

    स्टेशन पर लावारिस बैग में मिला विदेशी शराब, आरपीएफ ने किया जब्त 

    झुमरी तिलैया(JHUMRI TAIYA): कोडरमा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने  कार्रवाई करते हुए 5 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त किए. स्टेशन के पीएफ नंबर 04 पर गश्त कर नए ओवर ब्रिज के नीचे एक काले रंग के लावारिस बैग को जब्त किया. उक्त बैग की जानकारी ली गई, लेकिन किसी ने दावा नहीं किया. फिर उस बैग को खोला गया जिसके अंदर 5 ब्लेंडर प्राइड क्लासिक प्रीमियम व्हिस्की थी. शराब के हर बोतल की कीमत 1050 रुपए थी. जब्त की गई शराब को सुरक्षित रेसूब पोस्ट कोडरमा पर लाया गया. जब्त अंग्रेजी शराब की कुल क्षमता 3750 ml थी. जिसकी कुल कीमत 5250 रुपए बताई गई. वहीं जब्त अंग्रेजी शराब को उत्पात विभाग कोडरमा को सुपुर्द कर कार्रवाई की जा रही है. अभियान में मुख्य रुप से कोडरमा निरीक्षक प्रभारी जवाहर लाल के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, प्रधान आरक्षी जय प्रकाश चौधरी व आरक्षित तनवीर खान,ओमप्रकाश सिंह शामिल थे.

    रिपोर्ट: अमित कुमार, झुमरी तिलैया/ कोडरमा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news