मालगाड़ी कपलिंग जोड़ने के दौरान  रेलवे गार्ड घायल , गंभीर हालत में टीएमएच रेफर

    मालगाड़ी कपलिंग जोड़ने के दौरान  रेलवे गार्ड घायल , गंभीर हालत में टीएमएच रेफर

    चाईबासा ( CHAIBASA) -  चक्रधरपुर रेल मंडल के महालिमोरूप - सीनी रेलवे स्टेशन के बीच मालगाड़ी की कपलिंग जोड़ने के दौरान रेलवे गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया .घायल गार्ड आरएस राम वर्तमान में अनारा में पदस्थापित है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जब मालगाड़ी के महालिमोरूप _ सीनी रेलवे स्टेशन के बीच गुजर रहा था तभी मालगाड़ी बीच से दो पाठ हो गया था . बाद में गार्ड आरएस राम ने अलग हुए मालगाड़ी के दोनों डिब्बों को  (कपलिंग) जोड़ रहे थे. इसी दौरान उनका दाहिना हाथ मालगाड़ी के कपलिंग के बीचों बीच फंस गया . इससे रेलवे गार्ड गंभीर रूप से  लहूलुहान हो गया. बाद में किसी तरह घायल गार्ड को सीनी में प्राथमिक उपचार कर जमशेदपुर टीएमएच रेफर कर दिया गया.

    रिपोर्ट - राजेश्वर पांडेय, चक्रधरपुर, चाईबासा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news