पुलिस पर महिलाओं ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, एफआईआर दर्ज कराने के लिए घंटों ड़टी रही थाने में


चक्रधरपुर ( CHAKRADHARPUR) - सोनुआ थाना क्षेत्र के भालुरुगी पंचायत के बिनका के सैकड़ों महिलाएं सोनुआ थाना पुलिस के खिलाफ दुर्व्यवहार का मामला दर्ज करने के लिए मंगलवार को चक्रधरपुर महिला थाना पहुंची थी. लेकिन मतगणना ड्यूटी में रहने के कारण महिला थाना प्रभारी से मुलाकात नही हो पाई. जिसमें महिलाएं 11 बजे से देर शाम तक डटी हुई थी. जानकारी के अनुसार सोनुआ प्रखंड के भालुरुगी पंचायत के बिनका गाँव के ग्रामीण ने अपने गाँव से गुजरने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति के कारण, इसके निर्माण की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार किया था. मतदान के दिन प्राथमिक विद्यालय बिनका बुथ संख्या 144 पर बिनका गाँव के ग्रामीण मतदान नहीं कर रहे थे. इस दौरान ग्रामीणों को समझाने के लिए सोनुआ थाना प्रभारी सोहन लाल समेत अन्य पुलिस कर्मीयों के साथ बिनका पहुंचे. जहाँ पर ग्रामीणों के साथ पुलिसकर्मियों की झड़प हो गई. इस झड़प में कुछ महिलाओं को चोट आई थी. दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करने सोनुआ प्रखंड के बिनका गांव की महिलाएं चक्रधरपुर महिला थाना पहुंची थी.
4+