पंचायत चुनाव का मतगणना आज, हर कोई कर रहा अपनी जीत का दावा

    पंचायत चुनाव का मतगणना आज, हर कोई कर रहा अपनी जीत का दावा

    दुमका (DUMKA) : झारखंड में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया जारी है. ऐसे में 14 मई को संपन्न हुए प्रथम चरण के मतदान में दुमका जिला के रामगढ़, शिकारीपाड़ा, काठीकुंड और गोपीकांदर प्रखंड में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ था. इन प्रखंडों के लिए मंगलवार को मतों की गिनती हो रही है. दुमका के इंजीनियरिंग कॉलेज और पॉलिटेक्निक कॉलेज मैं मतगणना शुरू हो गई है. प्रत्याशी और उनके समर्थक काफी संख्या में मतगणना स्थल पर पहुंचे हैं. मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. डीसी रविशंकर शुक्ला और एसपी अंबर लकड़ा खुद पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं.

    समर्थकों में उत्साह

    सघन तलाशी के बाद ही प्रत्याशी और समर्थकों को मतगणना स्थल पर जाने की अनुमति दी जा रही है. प्रत्याशी और उनके समर्थकों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है. जिला परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष और शिकारीपाड़ा से झामुमो विधायक नलिन सोरेन की पत्नी जायस बेसरा की किस्मत का फैसला मंगलवार को होनी है. फिलहाल सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं. चुनाव परिणाम शाम तक आने की उम्मीद है.

    रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news